मंदी में भी टूटा नहीं है एलऐंडटी का हौसला

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 12:41 AM IST

मौजूदा चुनौतीपूर्ण माहौल में भी इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलऐंडटी) को चालू वित्त वर्ष में ऑर्डर की प्राप्ति में 25 से 30 फीसदी की विकास दर का अनुमान है।
कंपनी ने बताया, ‘इस चुनौतीपूर्ण माहौल में भी लार्सन एंड टुब्रो को वित्त वर्ष 2009-10 में नए ऑर्डर में मिलने में अच्छे-खासे इजाफे का अनुमान है। हमें हाइड्रोकार्बन और बुनियादी ढांचा जैसे पारंपरिक सेक्टरों से काफी ऑर्डर मिले हैं। साथ ही, हमें ऊर्जा और रेलवे जैसे नए सेक्टरों से भी काफी ऑर्डर मिल मिल रहे हैं।’
पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने नए ऑर्डर की आमद में 24 प्रतिशत की विकास दर दर्ज की थी। वित्त वर्ष 2008-09 में कंपनी ने 52,000 करोड़ रुपये के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ऑर्डरों को हासिल किया।

First Published : April 16, 2009 | 1:58 PM IST