हिस्सेदारी नहीं बेचेगी एलऐंडटी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 12:21 AM IST

सत्यम की 31 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की दौड़ में पिछड़ी इंजीनियरिंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एलऐंडटी ने कहा कि वह आईटी कंपनी सत्यम में अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचेगी और भरोसा जताया कि हैदराबाद स्थित सत्यम के शेयरों में इजाफा होगा।
सत्यम की खरीद में टेक महिंद्रा से पिछड़ने के बारे में एलऐंडटी ने कहा कि हम इसके नतीजे से निराश नहीं हैं। एलऐंडटी के महाप्रबंधक डी. मोरादा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सफल बोलीकर्ता टेक महिंद्रा उपक्रम के मूल्य में इजाफा करेगा, जिससे हमारी होल्डिंग के मूल्य में भी बढ़ोतरी होगी।
सत्यम की 12 फीसदी हिस्सेदारी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि हमें 6 महीने तक सत्यम की इक्विटी खरीदने या बेचने की अनुमति नहीं है। टेक महिंद्रा द्वारा यह कदम उठाया जाना कंपनी के लिए उम्मीद से परे था।

First Published : April 14, 2009 | 3:41 PM IST