होटलों के निर्माण में लेमन ट्री का 90 करोड़ रुपये का निवेश

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 11:00 AM IST

लेमन ट्री होटल्स द्वारा अहमदाबाद, औरंगाबाद और इंदौर में नए होटल खोलने के लिए 90 करोड़ रुपये निवेश की घोषणा की गयी है।
अहमदाबाद होटल में 99 कमरे हैं और यह शहर के नवरंगपुरा इलाके में स्थित है। यह होटल 18 महीने में बन कर तैयार हुआ और इसके निर्माण में 35 करोड़ रुपये की लागत आई।
लेमन ट्री के सीएमडी पातु केसवानी ने कहा कि मौजूदा आर्थिक संकट भारत में छोटी अवधि के लिए है, इसलिए अभी होटलों में घट रही बुकिंग की संख्या भी कुछ समय के लिए है और उम्मीद है कि 2010 तक इसकी मांग बढ़ जाएगी।

First Published : December 24, 2008 | 4:11 PM IST