केएलजी सिस्टेल को मिला 30 करोड़ रुपये का ठेका

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 1:40 AM IST

आईटी सेवा प्रदाता केएलजी सिस्टेल ने कहा कि उसने उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम से 30 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल किया है।
कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसके बिजली प्रणाली विभाग ने उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम से ठेका हासिल किया है।
यूएचबीवीएन ने टर्नकी आधार पर कंपनी के बिजली विभाग को 33 केवी के 13 सबस्टेशनों और 33 केवी और 11 केवी लाइनों के लिए ठेका दिया है।

First Published : February 19, 2009 | 2:21 PM IST