कैटरीना बनी पैंटीन की ब्रांड एम्बेसेडर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 1:35 AM IST

एफएमसीजी कंपनी प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल ने अपने शैम्पू ब्रांड ‘पैंटीन’ के लिए कैटरीना कैफ को ब्रांड एम्बेसेडर बनाया है। कैफ ने सुष्मिता सेन की जगह ली है। सेन 2006 से पैंटीन की ब्रांड एम्बेसेडर थी।
पी ऐंड जी ब्यूटी केयर की निदेशिका सोनाली धवन ने कहा, ‘हमलोगों ने हमेशा से यह कोशिश रखी है कि ग्राहकों को उत्कृष्ट उत्पाद उपलब्ध कराया जाए। इस बाबत मौजूदा पैंटीन शैम्पू को डबल प्रो विटामिन पैंटीन में तब्दील किया गया है।’

First Published : February 18, 2009 | 11:09 PM IST