आईवीआरसीएल इंफ्रास्ट्रक्चर ऐंड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की निर्माण और औद्योगिक संरचना विभाग को 746.26 करोड़ रुपये के चार आदेश प्राप्त हुए हैं।
इस आदेश में आंध्र प्रदेश के रंगरेड्डी जिले में एपी सिने वर्कर्स को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड की प्रस्तावित परियोजना के लिए 550.28 करोड़ रुपये, नवी मुंबई में प्रदर्शनी केंद्र के लिए 114.35 करोड़ रुपये, पुडुचेरी सरकार द्वारा प्रस्तावित सुनामी पीड़ितों के लिए कालापेट में हैबिटेशन सेंटर के लिए 70.62 करोड़ रुपये और पश्चिम बंगाल इलेक्ट्रॉनिक्स औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड द्वारा दुर्गापुर में आईटी पार्क के प्रथम चरण के निर्माण के लिए 11.01 करोड़ रुपये शामिल है।