Categories: आईटी

3जी में जो रहेंगे सफल, उसे मिल सकता है 2जी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 10:46 AM IST

सरकार ने कहा है कि 3जी में सफल बोली लगाने वाले को 2जी स्पेक्ट्रम मिल सकता है। इस घोषणा के बाद स्पेक्ट्रम आवंटन से जुड़ी आशंकाएं खत्म हो गई है।
दूरसंचार आयोग के सदस्य आर. अशोक ने कहा कि 3जी के सफल बोलीकर्ता 2जी स्पेक्ट्रम पाने योग्य हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि 3जी के लिए बोली लगाने वाली कंपनियों को भी 2जी के लिए कतार में रहना होगा।
थर्ड जेनरेशन (3जी) रेडियो वेब के आवंटन की नीलामी अगले महीने होनी है। लेकिन इस बारे में संदेह था कि क्या 3जी कंपनियों को 2जी स्पेक्ट्रम मिल सकता है। हालांकि इस घोषणा के बाद सारी आशंकाएं दूर हो गई है।

First Published : December 23, 2008 | 12:20 PM IST