कंपनियां

IT फर्म कॉफोर्ज को डेटा, क्लाउड, अन्य क्षेत्रों में अधिग्रहण की तलाश: CEO

Published by
भाषा
Last Updated- April 30, 2023 | 5:24 PM IST

IT कंपनी कॉफोर्ज (Coforge) को डेटा, क्लाउड, हेल्थ केयर और ‘लो-कोड नो-कोड’ क्षेत्र जैसे क्षेत्रों में अधिग्रहण की काफी अधिक तलाश है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुधीर सिंह ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि कंपनी की ‘अभी कुछ बातचीत चल रही है’ और वित्तीय तथा सांस्कृतिक पहलुओं के आधार पर कोई फैसला किया जाएगा।

सिंह ने कहा, ‘हम काफी तेज से डेटा, क्लाउड, सेल्सफोर्स या स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में संपत्तियों की तलाश कर रहे हैं… हम ‘लो-कोड, नो-कोड’ क्षेत्र में भी अधिग्रहण की तलाश कर रहे हैं। ये चार या पांच क्षेत्र महत्वपूर्ण हैं।’

Also Read: अनिश्चितता, लेकिन ऑर्डर बुक रिकॉर्ड ऊंचाई पर : कॉफोर्ज

उन्होंने कहा कि कंपनी खरीदारी को लेकर ‘बेहद उत्सुक’ है, लेकिन इसमें जल्दबाजी नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कॉफोर्ज किसी संपत्ति के लिए अधिक भुगतान करने के बजाय प्रतीक्षा करना पसंद करेगी।

First Published : April 30, 2023 | 5:24 PM IST