इन्फोटेक ने मिलाया जर्मन कंपनी से हाथ

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 12:35 AM IST

इंजीनियरिंग डिजाइन, भू-स्थैतिकी सूचना और आईटी सूचना प्रदान करने वाली हैदराबाद की कंपनी इन्फोटेक इंटरप्राइजेज लिमिटेड ने जर्मनी की हेलिकॉप्टर बनाने वाली कंपनी यूरोकॉप्टर के साथ समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किया है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा है कि रक्षा मंत्रालय की आक्रामक हेलिकॉप्टर प्रोग्राम के आलोक में यह हस्ताक्षर किया गया है।
कंपनी ने हाल ही में एयरोस्पेस क्षेत्र में दो अधिग्रहण के मुद्दे पर विचार करने का खुलासा किया है।

First Published : February 10, 2009 | 3:00 PM IST