गैरसूचीबध्द होगी लौटे इंडिया

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 12:11 AM IST

लौटे इंडिया कॉर्पोरेशन ने मद्रास स्टॉक एक्सचेंज और एनएसई से गैर सूचीबध्द होने की योजना का ऐलान किया है।
इसके लिए कंपनी ने 19.61 फीसदी इक्विटी को 370 रुपये शेयर के भाव से खरीदने का ओपन ऑफर दिया है। एक कारोबारी अखबार में दिए विज्ञापन के मुताबिक कंपनी ने कहा है इसके कोरियाई प्रवर्तकों को 825 रुपये प्रति शेयर का भाव मंजूर नहीं है।
प्रवर्तकों के पास कंपनी के 80.31 फीसदी शेयर हैं। साथ ही, 825 रुपये प्रति शेयर का भाव पिछले साल 12 सितंबर को गैर सूचीबध्द होने की शुरुआती ऑफर के दौरान बुकबिल्डिंग से प्रक्रिया से निकला था। शेयरों की पुनर्खरीद की प्रक्रिया चार मई से शुरू होगी और 8 मई को खत्म।

First Published : April 13, 2009 | 2:06 PM IST