मुफ्त ऑनलाइन कोर्स की पेशकश करेगी आईबीएम

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 15, 2022 | 3:08 AM IST

तकनीक क्षेत्र की वैश्विक दिग्गज कंपनी आईबीएम ने कहा है कि वह राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के ई-स्किल इंडिया पोर्टल पर इमरजेंसी टेक्नोलॉजिज और प्रोफेशलन डेवलपवमेंट स्किल पर मुफ्त ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की पेशकश करेगी। ऑनलाइन पाठ्यक्रम उसके ओपन पी-टेक प्लेटफॉर्म के माध्यम से चलाए जाएंगे। कंपनी ने कहा है कि यह पाठ्यक्रम 18 से 22 साल की उम्र के युआओं के लिए होंगे।
साझेदारी के तहत आईबीएम 30 से ज्यादा ओपन पी-टेक पाठ्यक्रमों को ई-स्किल इंडिया पोर्टल से साझा करेगी, जिसमें नॉलेज पार्टनर के रूप में करीब 60 घंटे की शिक्षा दी जाएगी।
आईबीएम के लर्निंग पोर्टल ओपन पी-टेक की भारत में मार्च 2020 में शुुरुआत की गई थी। इस प्लेटफॉर्म से भारत में 9,000 और विश्व में 44,000 कौशल सीखने वाले जुड़े हैं।

First Published : August 21, 2020 | 11:41 PM IST