एचसीसी की आर्डर बुक में हुआ इजाफा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 9:27 PM IST

मुंबई स्थित हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कहा है कि मार्च 2008 से मार्च 2009 के अवधि के बीच उसकी आर्डर बुक 17000 करोड़ रुपए हो गई है जो इससे पूर्व वर्षो की इसी अवधि से 17 फीसदी ज्यादा है। 
एचसीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजित गुलाबचंद बताया कि मार्च 2008 से मार्च 2009 के बीच की आर्डर बुक 17000 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है जो इससे पूर्व वर्ष की इसी अवधि में 10000 करोड़ रुपए थी।
कंपनी को सार्वजनिक निजी भागीदारी के आधार पर तीन सड़कों के निर्माण का ठेका भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि कंपनी एयरपोर्ट विकास परियोजना के लिए भागीदार की तलाश कर रही है जबकि उन्होंने संभावित कंपनी का नाम बताने से मना कर दिया।

First Published : March 26, 2009 | 2:43 PM IST