सरकार ने आई सी पी केशरी को पावर ग्रिड कार्पोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
सार्वजनिक क्षेत्र की इस सूचीबध्द कंपनी ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को बताया कि मंत्रालय ने केशरी की नियुक्ति 6 मार्च के एक आदेश के तहत की गई।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने पहले अतिरिक्त सचिव जी बी प्रधान को कंपनी में अपना प्रतिनिधि रखा था। उनके इस्तीफे के बाद केशरी की नियुक्ति की गई है।