कंपनियां

Go First ने अब चार जून तक अपनी उड़ानें रद्द कीं

Published by
भाषा   
Last Updated- May 31, 2023 | 9:06 AM IST

संकट में फंसी एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) ने अब अपनी उड़ानें चार जून तक रद्द कर दी हैं। एयरलाइन के भविष्य को लेकर अनिश्चितता के बीच यह कदम उठाया गया है। गो फर्स्ट ने सबसे पहले तीन मई को अपनी उड़ानें बंद कर दी थीं।

ताजा घोषणा के बाद किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन की उड़ानें एक माह तक ठप रहेंगी। एयरलाइन ने दो मई को घोषणा की थी कि वह पांच मई तक तीन दिन के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर रही है।

एयरलाइन ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘हम यह सूचित करते हुए खेद है कि Go First की अनुसूचित उड़ानें चार जून, 2023 तक रद्द कर दी गई हैं।’ एयरलाइन ने कहा है कि यात्रियों को उनकी टिकट का पूरा पैसा वापस किया जाएगा। एयरलाइन ने कहा है कि वह जल्द बुकिंग फिर शुरू करेगी।

First Published : May 31, 2023 | 9:06 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)