गीतांजलि भी विचार करेगी शेयर पुनर्खरीद पर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 9:05 AM IST

मुंबई की आभूषण निर्माता और विक्रेता गीतांजलि जेम्स ने सोमवार को यह जानकारी दी कि कंपनी 19 दिसंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद पर विचार करेगी।
शुक्रवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का प्रति शेयर 68.20 पर बंद हुआ, जबकि कंपनी के स्टॉक मूल्य में पिछले साल के मुकाबले 85.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
शेयर पुनर्खरीद की घोषणा के बाद कंपनी के शेयर 78.45 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। 12.45 बजे तक कंपनी का शेयर 70.60 रुपये के स्तर पर पहुंचा, जो पिछले दिन बाजार बंद होने तक की कीमत से 3.52 फीसदी अधिक है।

First Published : December 15, 2008 | 1:23 PM IST