फ्रेशटुहोम ने निवेशकों से जुटाई रकम

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 14, 2022 | 10:08 PM IST

मछली एवं मांस के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्रेशटुहोम ने सी शृंखला के वित्त पोषण के तहत वैश्विक निवेशकों से 12.1 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। यह भारत के उपभोक्ता प्रौद्योगिकी क्षेत्र का सबसे बड़ा निवेश दौर है। इसका नेतृत्व दुबई सरकार की प्रमुख निवेश इकाई इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन ऑफ दुबई (आईसीडी) ने किया। इसके अलावा अन्य निवेशकों में इन्वेस्टकॉर्प, ऐक्सेंट कैपिटल, अमेरिकी सरकार के विकास वित्त संस्थान- डीएफसी, एलाना ग्रुप एवं अन्य शामिल हैं। बी शृंखला के प्रमुख निवेशक आयरन पिलर ने भी इस दौर में 1.9 करोड़ डॉलर का निवेश किया।

First Published : October 28, 2020 | 12:05 AM IST