फ्रैंकलिन ने यूनिटधारकों को 14,000 करोड़ रुपये लौटाए

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 4:06 AM IST

फ्रैंकलिन टेम्पलटन एमएफ ने बुधवार को कहा कि बंद की गई छह योजनाओं के यूनिटधारकों को उसने 14,572 करोड़ रुपये लौटाए हैं। यह रकम छह योजनाओं की 23 अप्रैल, 2020 की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों का 58 फीसदी है, जब फंड हाउस ने नकदी के अवरोध का हवाला देते हुए छह डेट योजनाओं को बंद करने का फैसला लिया था। फ्रैंकलिन ने कहा कि वितरण के लिए अभी 2,642 करोड़ रुपये और उपलब्ध हैं।
जिन योजनाओं को फ्रैंकलिन ने बंद किया था उनके नाम हैं फ्रैंकलिन इंडिया अल्ट्रा शॉर्ट बॉन्ड फंड, फ्रैंकलिन इंडिया लो ड््यूरेशन फंड, फ्रैंकलिन इंडिया शॉर्ट टर्म इनकम प्लान, फ्रैंकलिन इंडिया इनकम ऑपरच्युनिटीज फंड, फ्रैंकलिन इंडिया क्रेडिट रिस्क फंड और फ्रैंकलिन इंडिया डायनेमिक एक्रुअल फंड। 31 मई तक वितरित राशि योजना बंद करने के फैसले से पहले के एयूएम का 26 फीसदी से लेकर 87 फीसदी तक है।

First Published : June 2, 2021 | 11:42 PM IST