फोर्टिस की सहयोगी ने मॉरीशस स्थित हॉस्पिटल में हिस्सेदारी खरीदी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 11:25 PM IST

फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड ने मॉरिशस के सबसे बड़े निजी अस्पताल ‘क्लिनिक डार्ने’ को अधिग्रहित करने के लिए मॉरिशस स्थित औद्योगिक समूह सीआईईएल के साथ हाथ मिलाया है।
कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक शिविंदर मोहन सिंह ने कहा कि इस करार से फोर्टिस अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी शुरूआत करने जा रहा है।
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड की स्थापना 1996 में की गई थी और इसने एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीटयूट ऐंड रिसर्च सेंटर को 2005 में खरीद लिया था।
दिल्ली स्थित यह कंपनी दिल्ली, जयपुर, नोएडा और चंडीगढ़ जैसे शहरों में अपना परिचालन कर रही है।

First Published : January 29, 2009 | 1:56 PM IST