डाबर को हुआ 16 फीसदी का शुद्ध मुनाफा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 11:17 PM IST

एफएमसीजी कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने 31 दिसंबर 2008 को समाप्त हुई तीसरी तिमाही में 16.1 फीसदी का शुद्ध मुनाफा हुआ है।
मौजूदा तिमाही में कंपनी ने 107.40 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 92.50 करोड़ रुपये थी।
डाबर ने समीक्षाधीन तिमाही में कुल 786.21 करोड़ रुपये की बिक्री की, जो पिछले साल की समान अवधि की कुल बिक्री 658.61 करोड़ रुपये से 19.4 फीसदी अधिक है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज में डाबर का शेयर बुधवार को 87.25 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद के मुकाबले 0.74 फीसदी कम था।

First Published : January 28, 2009 | 6:13 PM IST