इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी सी ऐंड सी कंस्ट्रक्शन को बिहार में फ्रेट कॉरिडोर बनाने के लिए 781 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
गुडगांव की इस कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसे बिहार में नई करवाडिया से न्यू गंज ख्वाजा तक के लिए 105 किमी का कॉरिडोर बनाने के लिए यह ठेका दिया गया है।
सी एंड सी इन्फ्रा इस परियोजना को बीएससीपीएल इंस्फ्रास्ट्रक्चर के साथ मिलकर आगामी तीन सालों में पूरा करेगी, लेकिन इसे आगे भी बढाया जा सकता है।
बीएससीपीएल और सी ऐंड सी कंस्ट्रक्शन को नवंबर माह में बराबर-बराबर की हिस्सेदारी के आधार पर भारत सरकार के पी डब्ल्यू डी विभाग से अफगानिस्तान में निर्माण कार्य संबंधी 635 करोड़ रुपये का ठेका मिला था।
ठेके के तहत अफगानिस्तान की संसद संबंधी निर्माण कार्य को 36 माह में और भारतीय चांसरी के निर्माण कार्य को 16 माह में पूरा करना है।