मंदी के कारण अगर तीनों दिग्गज ऑटो कंपनियो का कारोबार आंटारियो में ठप होता है तो कनाडा के 5,80,000 से ज्यादा कर्मचारी रोजगार से हाथ धो सकते हैं।
‘टोरंटो स्टार’ को मिली एक रिपोर्ट के मुताबिक ओंटारियो के आर्थिक विकास मंत्रालय की ओर से तैयार इस समीक्षा में चेतावनी दी गई है कि जनरल मोटर्स, फोर्ड मोटर और क्रिसलर के धराशायी होने से अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचेगा।
अमेरिकी विनिर्माता अगर कनाडा में वाहन का उत्पादन घटाकर आधा करते हैं तो सीधे-सीधे कम से कम 1,57,400 रोजगार कम होंगे और इनमें से 1,41, 000 रोजगार ओंटारियो में कम होंगे।
साल 2014 तक वहां बेरोजगार होने वालों की तादाद बढ़कर 2,96,000 हो जाएगी, जिनमें से ओंटारियो में 2,69,000 लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
अगर उत्पादन पूरी तरह से बंद हो जाता है तो कनाडा के 3,23,000 लोग तुरंत बेरोजगार हो जाएंगे जिनमें से 2,81,000 लोग सिर्फ इसी प्रांत के होंगे।
साल 2014 तक देश भर में बेरोजगार होने वालों की तादाद बढ़कर 5,82,000 हो जाएगी, जिसमें ओंटारिया की हिस्सेदारी 5,17,000 होगी।