मौजूदा मंदी के दौर में अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनल- यूटीवी आई, सीएनबीसी टीवी 18, टाइम्स नाउ अपनी विस्तार योजनाओं के लिए करीब 600 करोड़ रुपये की व्यवस्था करने में जुटा है।
अंग्रेजी समाचार चैनल टाइम्स नाउ की प्रवर्तक टाइम्स ग्लोबल ब्रॉडकास्टिंग कंपनी लिमिटेड अपने 26 फीसदी शेयरों को बेचकर 280 करोड़ रुपये की व्यवस्था करने की योजना बना रही है।
टीजीबीसीएल इस रकम से अंग्रेजी बिजनेस चैनल ईटी नाउ शुरू करने की तैयारी कर रही है। ईटी नाउ इस साल जून-जुलाई तक शुरू हो सकती है। टीजीबीसीएल के सीईओ चिंतामणि राव ने कुछ भी कहने से इनकार किया।