सिएट का मुनाफा घटा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:00 AM IST

टायर बनाने वाली सिएट का शुध्द मुनाफा 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में 41.47 फीसदी घटकर 45.03 करोड़ रुपये रह गया है।
कंपनी ने बताया कि पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में उसका शुध्द मुनाफा 76.94 करोड़ रुपये था।
इसी तरह समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय घटकर 631.20 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में 652.37 करोड़ रुपये थी।

First Published : April 29, 2009 | 4:58 PM IST