सीबीआई ने की सेबी से पूछताछ

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 12:10 AM IST

सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) के अधिकारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मुंबई में सीबीआई की एक टीम ने सत्यम कंप्यूटर के शेयर सौदों के बारे में सेबी के पास उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की है। बताया गया है कि अकांउट बुक की जालसाजी के संबंध में परामर्शक फर्म मेरिल लिंच के अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि सत्यम के पूर्व अध्यक्ष बी रामलिंग राजू ने मायटास के साथ सत्यम का सौदा विफल होने के बाद निवेशक की खोज के लिए इसी फर्म की नियुक्ति की थी। यह अलग बात है कि घपला सामने आने के तुरंत बाद डीएसपी मेरिल लिंच ने खुद को सत्यम कंप्यूटर से दूर कर लिया था। बहरहाल, सत्यम बिक्री मामले पर से सोमवार को पर्दा उठने वाला है।

First Published : April 13, 2009 | 1:55 PM IST