कैनन ने लॉन्च की डिजीटल कैमरे की नई रेंज

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 11:47 PM IST

मौजूदा आर्थिक संकट के बावजूद कैनन इंडिया ने इस साल 30 फीसदी विकास दर का लक्ष्य रखा है।
कंपनी के अधिकारियों ने बताया है कि यह विकास दर गैर मेट्रो शहरों से हासिल की जाएगी। इसी बीच कैनन इंडिया ने मुंबई में नेक्स्ट जेनरेशन की नया डिजीटल कैमरा और कैमकॉर्डर लॉन्च की है।
इस रेंज में 8 डिजीटल कॉम्पैक्ट कैमरा, 10  डिजीटल वीडियो कैमकॉर्डर्स, 1 डिजीटल एसएलआर, 1 कॉम्पैक्ट फोटो प्रिंटर और 3 लेंस शामिल हैं। कैमरे की शुरूआती कीमत 8,995 रुपये रखी गई है।

First Published : April 9, 2009 | 5:16 PM IST