कंपनियां

BYJU’S: शिक्षा में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से शैक्षणिक परिणाम में सुधार

Published by
भाषा
Last Updated- February 21, 2023 | 5:02 PM IST

एडटेक कंपनी बायजू की सह-संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ ने मंगलवार को कहा कि शिक्षा में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से शैक्षणिक परिणाम बेहतर हो रहे हैं। एडटेक क्षेत्र खासतौर से कोविड-19 महामारी के बाद तेजी से बढ़ा है।

उन्होंने यहां ‘जीएसवी प्लस अमेरिट्स इंडिया समिट’ के मौके पर कहा, ‘यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि जब हम एक संगठन के रूप में अच्छा करते हैं तो व्यापार से आगे बढ़कर काम करते हैं। हम समाज के लिए अच्छा करते हैं। शिक्षा एक ऐसा क्षेत्र है, जहां आप वित्तीय लाभ के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व को भी निभाते हैं। मुझे नहीं लगता कि किसी दूसरे क्षेत्र में ऐसा किया जा सकता है।’

बायजू के बारे में उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी के पास करीब 75 लाख भुगतान करने वाले ग्राहक हैं। इसके अलावा देश के दूरदराज के इलाकों से आने वाले अन्य 55 लाख छात्र हैं, जिन्हें मुफ्त ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। गोकुलनाथ के अनुसार बायजू के 25 फीसदी छात्र भारत के बाहर हैं।

First Published : February 21, 2023 | 5:02 PM IST