बीएसएनएल ने उड़ीसा में 3जी सेवा शुरू की

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 9:27 PM IST

सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने उड़ीसा में भी 3 जी मोबाइल सेवाएं शुरू कर दी है। बीएसएनएल की इस सेवा से ग्राहकों को अधिक गति की मल्टीमीडिया एवं ब्राडबैंड का लाभ मिलेगा। 
कंपनी के उड़ीसा सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक ए एन राय ने 3 जी सेवा शुरू करने के अवसर पर बताया कि 3 जी सेवा मल्टीमीडिया हाई स्पीड मोबाइल ब्राडबैंड मुहैया कराएगी। इसके अलावा ग्राहक अपने मोबाइल हैंडसेट पर वीडियो फुटेज भी देख सकेंगे।
उन्होंने कहा कि 3 जी मोबाइल फोन के साथ ग्राहक वीडियो कॉल टीवी का सीधा प्रसारण, इंटरनेट पर तेज गति से सर्फिंग एवं ईमेल प्राप्त करने के अलावा म्यूजिक ट्रैक को डाऊनलोड कर सकेंगे। 

First Published : March 26, 2009 | 2:37 PM IST