कंपनियां

ब्रुकफील्ड इंडिया ने 3,500 करोड़ रुपये जुटाए

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि उसने योग्य संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये 3,500 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई है।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 14, 2024 | 8:45 AM IST

ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट ने कर्ज घटाने के लिए क्यूआईपी निर्गम के जरिये संस्थागत निवेशकों से 3,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि उसने योग्य संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये 3,500 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई है।

यह निर्गम 9 दिसंबर को पेश किया गया था। इस निर्गम में लंबी अवधि के निवेशकों की ओर से मजबूत मांग देखी गई, जिसमें संस्थानों, म्यूचुअल फंड और जीवन बीमा कंपनियों की ओर से पेशकश की गईं।

ब्रुकफील्ड इंडिया आरईआईटी ने कहा, ‘इस निर्गम के तहत भारत में पहली बार अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (विश्व बैंक समूह का हिस्सा) और भारतीय जीवन बीमा निगम ने आरईआईटी में निवेश किया।’

First Published : December 14, 2024 | 8:45 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)