समाज की सेवा करेगी भारती-वॉलमार्ट

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 11:40 PM IST

भारती एंटरप्राइजेज और अमेरिकी रिटेल चेन कंपनी वॉल मार्ट स्टोर्स इंक. की संयुक्त उद्यम कंपनी भारती-वॉल मार्ट ने आज अपने भारत में अपने एसोसिएट वॉलेंटियर प्रोग्राम को शुरू करने का ऐलान किया।
भारती-वॉल मार्ट ने बताया कि इस पहल को अमली जामा कैडबरी इंडिया के सहयोग से पहनाया जाएगा। इस परियोजना के पहले प्रोजेक्ट के तहत गुड़गांव के एक सरकारी स्कूल में बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा।
भारती-वॉलमार्ट के प्रबंध निदेशक और सीईओ राज जैन ने बताया कि, ‘गुड़गांव की यह परियोजना हमारी एक कंपनी के तौर पर शिक्षा और रोजगार दिलाने के लिए प्रशिक्षण मुहैया कराने की प्रतिबध्दता को दिखलाती है। भारत के विकास के लिए ये चीजें काफी जरूरी हैं।’
इस एसोसिएट वॉलेंटियर प्रोग्राम के तहत कंपनी के सहयोगी स्थानीय स्तर पर सामाजिक मुद्दों पर काम करेंगे। गुड़गांव की इस परियोजना के तहत कंपनी के स्वयंसेवी स्कूल बिल्डिंग का रंग-रोगन, स्कूल के बगीचे को सुंदर बनाने और पौधों को रोपने का काम करेंगे। 

First Published : April 9, 2009 | 4:06 PM IST