Representative image
आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनैंस और बजाज हाउसिंग फाइनैंस ने संयुक्त रूप से गुरुवार को बॉन्ड जारी करके लगभग 2,767 करोड़ रुपये जुटाए।
बजाज हाउसिंग फाइनैंस ने मौजूदा प्रतिभूतियों के पुन: निर्गमन के माध्यम से 8.15 प्रतिशत की यील्ड पर धनराशि प्राप्त की। आदित्य बिडला हाउसिंग फाइनैंस ने 500 करोड़ रुपये के आधार निर्गमन आकार के मुकाबले 5 जून, 2029 को परिपक्व होने वाले तीन वर्षीय बॉन्ड निर्गमन के माध्यम से 440 करोड़ रुपये जुटाए। मूल्य-आधारित निर्गमन को 8.22 प्रतिशत के कूपन के साथ सममूल्य पर स्वीकार किया गया।
इस आवास वित्त कंपनी ने 5 जून, 2031 को परिपक्व होने वाले नए पांच वर्षीय बॉन्ड निर्गमन के माध्यम से 326.5 करोड़ रुपये भी जुटाए। हालांकि 8.25 प्रतिशत के कूपन वाले इस निर्गमन को सममूल्य पर स्वीकार किया गया।
बहरहाल, बजाज हाउसिंग फाइनैंस ने 18 मई, 2029 को परिपक्व होने वाले अपने 7.83 प्रतिशत बॉन्डों के पुन: निर्गमन के माध्यम से 2,000 करोड़ रुपये जुटाए। यील्ड-आधारित इस निर्गमन को 8.15 प्रतिशत की कट-ऑफ यील्ड पर स्वीकार किया गया।
उधर पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस ने 9 जून, 2031 को परिपक्व होने वाले सुरक्षित, रेटेड, सूचीबद्ध, रिडीमेबल गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों के प्रस्तावित निर्गमन के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं।
कंपनी इस निर्गमन के माध्यम से 500 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। जिसमें 400 करोड़ रुपये का आधार आकार और 100 करोड़ रुपये का ग्रीनशू विकल्प शामिल है।