कंपनियां

Avadh Sugar Q2 Results: KK Birla ग्रुप की कंपनी को दूसरी तिमाही में 29 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट

Avadh Sugar को बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 19, 2023 | 5:51 PM IST

के के बिड़ला समूह की कंपनी अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 29 करोड़ रुपये रहा। कंपनी को बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी कुल आय 799 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 594 करोड़ रुपये थी।

कंपनी की कर-पूर्व आय (एबिटा) भी समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 78 करोड़ रुपये हो गई जबकि साल भर पहले की समान तिमाही में यह छह करोड़ रुपये थी। इसके साथ ही कंपनी ने गन्ना पेराई क्षमता को 10,000 टन प्रति दिन से बढ़ाकर 13,000 टन प्रति दिन करने और ऊर्जा दक्षता में भी सुधार करने का प्रस्ताव रखा है।

First Published : November 19, 2023 | 5:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)