हैदराबाद की दवा बनाने वाली कंपनी अरविंदो फार्मा लिमिटेड को अमेरिकी फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएस एफडीए) से एवाकेविर सल्फेट और लेमीव्यूडाइन टेब्लेट की 60 मिलीग्राम और 30 मिलीग्राम बनाने की संभावित अनुमति मिल गई है।
अरविंदो की यह 87 वीं नई दवाई है, जिसे यूएस एफडीए की ओर से मंजूरी मिली है। यह दवाई एचआईवी संक्रमित बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होती है।