कंपनियां

Aptech के सीईओ अनिल पंत का निधन

एप्टेक ने कहा, ‘‘डॉ़ पंत के योगदान और ऊर्जा को कंपनी में काफी महसूस किया जाएगा। कंपनी के सभी निदेशक एवं कर्मचारी उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताते हैं।’’

Published by
भाषा   
Last Updated- August 16, 2023 | 4:31 PM IST

व्यावसायिक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण से जुड़ी कंपनी एप्टेक (Aptech) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनिल पंत का मंगलवार को निधन हो गया। पिछले कुछ महीनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था।

कंपनी ने शेयर बाजार को पंत के निधन की सूचना देते हुए इस पर गहरा शोक जताया। कंपनी ने कहा, ‘‘डॉ़ पंत के योगदान और ऊर्जा को कंपनी में काफी महसूस किया जाएगा। कंपनी के सभी निदेशक एवं कर्मचारी उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताते हैं।’’


 

पंत जुलाई, 2016 में एप्टेक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ बनाए गए थे। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। इस दौरान कंपनी ने जून एवं जुलाई में उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी भी दी।

एप्टेक के निदेशक मंडल ने पंत के अनिश्चितकालीन अवकाश पर होने से जुलाई में अनुज कक्कड़ को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया था।

First Published : August 16, 2023 | 4:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)