एयरटेल करेगी विस्तार

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 10:52 PM IST

देश की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी भारती एयरटेल ने कहा कि वह अगले वित्त वर्ष के दौरान दूरसंचार परिचालन और स्थिर ढांचे के विस्तार पर करीब 3.5 अरब डॉलर का निवेश करेगी।


भारती ने यह भी कहा कि वह चालू वित्त वर्ष में इतनी ही राशि खर्च करने की प्रक्रिया में है।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2009-10 में मोबाइल दूरसंचार परिचालन पर करीब 2  से 2.5 अरब डॉलर का निवेश होगा और भारती इन्फ्राटेल एवं इंडस मिल कर टावर कारोबार पर 2.5 से 3 अरब डॉलर का निवेश करेंगे।

भारती एंटरप्राईजेज के प्रबंध निदेशक अखिल गुप्ता ने कहा कि इंडस (जो वोडाफोन एस्सार, आइडिया और भारती का त्रिपक्षीय उद्यम है) में हमारी हिस्सेदारी 42 फीसदी है, इसलिए टावर कारोबार में निवेश घटकर एक अरब डॉलर हो जाएगा, जिससे हमारे कुल पूंजी व्यय का स्तर चालू वित्तीय साल के 3.5 अरब डॉलर के बराबर ही होगा।

उन्होंने कहा कि कुल पूंजी व्यय 3.5 अरब डॉलर का होगा, लेकिन हमें कुल राशि का पता अगली तिमाही में चलेगा।

First Published : January 22, 2009 | 10:56 PM IST