एयर इंडिया की घरेलू उड़ान हुईं सस्ती

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 6:42 AM IST

सरकारी स्वामित्व वाली विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपनी घरेलू उड़ानों पर ईंधन प्र्रभार में प्रति टिकट 400 रुपये की कमी करने का फैसला किया है।


नई दरें मंगलवार से प्र्रभावी होंगी। कंपनी ने बताया कि मौजूदा समय में 750 किमी की दूरी पर ईंधन प्रभार 2,350 रुपये और इससे अधिक दूरी के लिए 3,100 रुपये है। कंपनी ने उम्मीद जताई है कि ईंधन प्रभार में कटौती से यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।

एयर इंडिया के अध्यक्ष रघु मेनन ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि वर्तमान स्तर को देखते हुए कहा जा सकता है कि मध्यावधि में विमानन ईंधन की कीमतों में और राहत मिलेगी।

First Published : December 1, 2008 | 11:46 PM IST