एआईजी ने बेची वाहन बीमा इकाई

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:30 AM IST

अमेरिकी सरकार की मदद से पुनर्जीवन पाने वाली दिग्गज बीमा कंपनी अमेरिकन इंटरनेशनल ग्रुप (एआईजी) ने अमेरिका में अपनी वाहन बीमा कंपनी 20 फर्स्ट सेंचुरी इंश्योरेंस ग्रुप को बचाने के लिए ज्यूरिख फाइनैंशियल सर्विसेज (जेडएफएस) को 1.9 अरब डॉलर में बेचने का निर्णय किया है। 
एआईजी ने एक बयान में कहा कि स्विट्जरलैंड की जेडएफएस 20 फर्स्ट सेंचुरी इंश्योरेंस ग्रुप को खरीदने पर राजी है। जेडएफएस समूह की ज्यूरिख इंश्योरेंस कंपनी इस सौदे के लिए 1.5 अरब डॉलर नकद और 40 करोड़ डॉलर के यूरो कैपिटल बांड देगी। मंदी के असर से बेहाल एआईजी यह कदम उठा रहा है।

First Published : April 17, 2009 | 9:42 PM IST