एबीबी ने नए कारखाने में किया 5 करोड़ डॉलर का निवेश

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 11:41 PM IST

पावर और ऑटोमेशन सेक्टर की बड़ी खिलाड़ी, एबीबी ने बेंगलुरु के पास निलामंगला के पास ऑटोमेशन उत्पादों को बनाने के लिए एक कारखाना स्थापित करने का ऐलान किया है।
इसके बनके तैयार होने के साथ ही कंपनी देसी बाजार की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया के निर्यात बाजारों की जरूरतों को भी पूरा कर पाएगी।
18 एकड़ में फैली इस फैक्टरी में एयर सर्किट बेक्रर्स, स्विच फ्यूज यूनिट्स, मॉल्डेड केस सर्किट बेक्रर्स, लो एंड मीडियम वोल्टेज ड्राइवर्स, हाई पावर रेक्टिफायर्स, स्टैटिक एक्साइटेशन सिस्टम और मेन व ऑक्जिलरी ट्रैक्शन कंवर्टर्स जैसे उत्पादों का निर्मण होगा।
 
इस कारखाने के निर्माण में कंपनी ने पांच करोड़ डॉलर का निवेश किया है। इस कारखाने का उद्धाटन आज भारत में स्विट्जरलैंड के राजदूत फिलिप वेल्ट, एबीबी ग्रुप में ऑटोमेशन उत्पाद विभाग के प्रमुख टॉम जोकेविस्त और एबीबी के कंट्री मैनेजर बिप्लब मुखर्जी ने किया।
इस कारखाने में अपने उत्पादों को दिखाने के लिए कंपनी ने यहां एक डेमो रूम का भी निर्माण किया है। जोकेविस्त ने बताया कि इस फैक्टरी से कंपनी को इस साल 10 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त कमाई होगी।

First Published : April 9, 2009 | 4:15 PM IST