कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी एमवे इंडिया का मौजूदा कैलेंडर वर्ष में कुल कारोबार 1,000 करोड़ रुपये से भी अधिक हो जाएगा।
अमेरिकी की लगभग 36,000 करोड़ रुपये की कंपनी एमवे कॉर्पोरेशन की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय इकाई एमवे इंडिया के उपाध्यक्ष (दक्षिण) अंशु बुध्दिराजा का कहना है कि इस साल कंपनी के कारोबार में पिछले वर्ष के कुल कारोबार 800 करोड़ रुपये के मुकाबले 25 प्रतिशत वृध्दि हो सकती है।
उनका कहना है कि वर्ष 2008 हमारे लिए बेहद अच्छा साल साबित हुआ है। कंपनी ने 2012 तक बिक्री के लिए 2,500 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया है। हाल में कंपनी ने कॉस्मेटिक में 8 नए रंग पेश किए हैं, जिनमें चार लिपस्टिक के और चार नेल पॉलिश के हैं।
एमवे इंडिया मौजूदा समय में भारत में सौंदर्य, स्वास्थ और सेहत की श्रेणी में लगभग 110 उत्पादन बनाती और बेचती है। कंपनी कोझीकोड में 29 नवंबर को एक नया एक्सक्लुसिव शोरूम खोलने वाली है।