कमोडिटी

Tea Production: देश में चाय उत्पादन अक्टूबर में 12% से अधिक बढ़ा

ग्रीन टी का उत्पादन इस दौरान 21.4 लाख किलो रहा।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 02, 2023 | 2:42 PM IST

देश में चाय उत्पादन इस साल अक्टूबर में 12.06 प्रतिशत बढ़कर 18.28 करोड़ किलो रहा। पिछले साल इसी माह में यह 16.31 करोड़ किलो था। चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में चाय उत्पादन अक्टूबर में बढ़कर 5.49 करोड़ किलो रहा, जबकि 2022 के इसी माह में यह 4.97 करोड़ किलो था।

देश के सबसे बड़े चाय उत्पादक राज्य असम में भी अक्टूबर में 10.43 करोड़ किलो से अधिक का उत्पादन हुआ। पिछले साल इसी महीने में राज्य में 9.07 करोड़ किलो चाय का उत्पादन हुआ था।

दक्षिण भारत में उत्पादन आलोच्य महीने में मामूली रूप से घटकर 1.88 करोड़ किलो रहा। एक साल पहले 2022 के अक्टूबर महीने में यह 1.89 करोड़ किलो था।

आंकड़ों के अनुसार श्रेणीवार देखा जाए तो चाय की सीटीसी किस्म का उत्पादन अक्टूबर 2023 में 16.77 करोड़ किलो रहा जबकि उत्तर और दक्षिण भारत दोनों में परंपरागत तरीके से उत्पादित चाय का उत्पादन 1.29 करोड़ किलो था। ग्रीन टी का उत्पादन इस दौरान 21.4 लाख किलो रहा।

First Published : December 2, 2023 | 2:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)