Representative image
MP: मध्य प्रदेश में अब गेहूं की सरकारी खरीद 28 मई तक की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को यह घोषणा की। इससे पहले गेहूं खरीद की अंतिम तिथि 23 मई तक निर्धारित की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो किसान सरकारी खरीद केंद्रों पर स्लॉट बुक कर चुके हैं लेकिन लंबी कतारों के कारण अभी तक गेहूं नहीं बेच पाए हैं, उन सभी का गेहूं खरीदा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गत वर्ष 75 लाख टन गेहूं खरीदा था और इस साल सरकार 100 लाख टन से अधिक गेहूं की खरीद करने की दिशा में अग्रसर है। प्रदेश में अब तक 91 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
यादव ने स्वीकार किया कि भंडारण, पैकेजिंग के लिए जूट के थैलों की कमी, बेमौसम बारिश और परिवहन जैसी चुनौतियां सामने हैं लेकिन सरकार किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।