कमोडिटी

Gold-Silver Price Today: MCX पर सोने की चमक बरकरार, चांदी के फिसले दाम; चेक करें आज के रेट

Gold-Silver Price Today: घरेलू बाजार में सोना करीब 1,51,450 रुपये पर मजबूत बना हुआ है, जबकि चांदी लगभग 2,39,600 रुपये पर कमजोरी के साथ कारोबार कर रही है।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- April 01, 2026 | 9:59 AM IST

Gold-Silver Price Today, April 1: सोने के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है, जबकि चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रही है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,51,450 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,39,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी, जबकि चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।

सोने के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 666 रुपये की तेजी के साथ 1,51,427 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,50,761 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 715 रुपये की तेजी के साथ 1,51,476 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,51,870 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,51,247 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 1,635 रुपये की गिरावट के साथ 2,39,257 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,40,892 रुपये था।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,286 रुपये की गिरावट के साथ 2,39,606 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,40,300 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,38,501 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी तेज शुरुआत के बाद लुढ़की

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही।  हालांकि चांदी बाद में लुढ़क गई। Comex पर सोना आज 4,668.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,647.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 28.60 डॉलर की तेजी के साथ 4,676.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 75.48 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 74.91 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.47 डॉलर की गिरावट के साथ 74.44 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,51,427 1,50,761 1,51,476
चांदी 2,39,257 2,40,892 2,39,606
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,668.40 4,647.60 4,676.20
चांदी 75.48 74.91 74.44

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : April 1, 2026 | 9:59 AM IST