कमोडिटी

शुल्क मुक्त पीली मटर के आयात की अवधि बढ़ी

भारत पीली मटर का दुनिया का सबसे बड़ा आयातक देश है। वित्त वर्ष 2024 में भारत ने करीब 20 लाख टन पीली मटर का आयात किया है।

Published by
बीएस संवाददाता   
Last Updated- December 24, 2024 | 11:04 PM IST

केंद्र सरकार ने पीली मटर के बिना शुल्क आयात की अवधि बढ़ा दी है। अब शुल्क मुक्त पीली मटर का आयात फरवरी 2025 तक किया जा सकेगा।

पीली मटर के शुल्क मुक्त आयात की मौजूदा अवधि 31 दिसंबर 2,024 है। जिसे अब बढ़ाकर फरवरी 2,025 कर दिया गया है। भारत पीली मटर का दुनिया का सबसे बड़ा आयातक देश है।

वित्त वर्ष 2024 में भारत ने करीब 20 लाख टन पीली मटर का आयात किया, जो कुछ साल पहले आयात की अनुमति मिलने के बाद से अब तक का सबसे अधिक आयात है। बीएस

First Published : December 24, 2024 | 10:42 PM IST