जम्मू कश्मीर: पांच दिन बाद यातायात के लिए खोला गया मुगल रोड

Published by
भाषा
Last Updated- December 13, 2022 | 3:33 PM IST
जम्मू कश्मीर: पांच दिन बाद यातायात के लिए खोला गया मुगल रोड
PTI / जम्मू  December 13, 2022

13 दिसंबर (भाषा) जम्मू के पुंछ और राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाले वाले मुगल रोड को मंगलवार को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया। यह मार्ग भारी बर्फबारी के कारण बीते पांच दिनों से बंद था।

अधिकारियों ने बताया कि दोपहर में मार्ग को गाड़ियों की आवाजाही के लिए खोला गया है। उनके मुताबिक, राजमार्ग पर फंसे सभी वाहन अपने-अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो गए।

आठ दिसंबर को भारी बर्फबारी के कारण इसे बंद कर दिया गया था।

भाषा नोमान नरेश

First Published : December 13, 2022 | 10:03 AM IST