कैनरी लंदन को रिटेलर पुरस्कार

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 8:48 AM IST

कानपुर स्थित परिधान कंपनी कैनरी लंदन को इस साल सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय फ्रेंचाइजी का पुरस्कार दिया गया है।


इससे पहले यह पुरस्कार रिलायंस फ्रेश, कूटोंस और गीतांजलि जैसे बड़े रिटेलर्स को मिल चुका है। केनरी लंदन के अध्यक्ष सर्वेश दुबे ने बताया कि कंपनी ने पिछले 13 महीनों के दौरान उत्तर प्रदेश में 56 आउटलेट्स खोले हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी योजना प्रदेश के सभी शहरों में आउटलेट्स खोलने की है, जहां आम लोगों के लिए वाजिब कीमतों में ब्रांडेड कपड़े उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कैनरी लंदन अपने ताजा विंटर कलेक्शन पर 50 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की छूट देगी। इसके अलावा शेष सभी परिधानों पर 75 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

First Published : December 12, 2008 | 9:18 PM IST