आपका पैसा

PAN बनवाना हुआ मुश्किल या आसान? 1 अप्रैल से बदलेंगे नियम; Aadhaar के साथ देने होंगे ये नए डॉक्यूमेंट्स

1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड के नियम सख्त होंगे, अब आधार के साथ अतिरिक्त दस्तावेज और नाम मैच जरूरी होगा।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- March 29, 2026 | 4:01 PM IST

PAN Card New Rules: देश में 1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड बनवाने और अपडेट कराने के नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। सरकार के तहत काम करने वाली कॉमन सर्विस सेंटर्स ने इन बदलावों की जानकारी दी है। नए नियमों का उद्देश्य पहचान प्रक्रिया को और मजबूत करना और आधार से जुड़े डेटा में एकरूपता लाना है।

सिर्फ आधार से आवेदन नहीं होगा मान्य

अब तक PAN कार्ड के लिए केवल आधार कार्ड के जरिए आवेदन किया जा सकता था, क्योंकि इसमें पहचान, पता और जन्मतिथि की जानकारी होती है। लेकिन 1 अप्रैल से यह सुविधा खत्म हो जाएगी। नए नियमों के तहत आवेदकों को आधार के अलावा अन्य दस्तावेज भी जमा करने होंगे।

ये डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

आवेदन के समय निम्न में से कोई डॉक्यूमेंट्स देना होगा

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी
  • 10वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • मजिस्ट्रेट के सामने दिया गया शपथ पत्र

आधार से नाम मिलना जरूरी

अब PAN कार्ड में वही नाम दर्ज होगा जो आधार में है। अगर दोनों में नाम अलग हुआ तो आवेदन रद्द हो सकता है। इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि पहले अपने आधार की जानकारी सही कर लें।

कुछ लेनदेन में PAN की जरूरत नहीं

नए नियमों के अनुसार कुछ मामलों में PAN कार्ड देना जरूरी नहीं होगा

  • बैंक या पोस्ट ऑफिस से साल में 10 लाख रुपये तक जमा या निकासी
  • 5 लाख रुपये तक की कार या बाइक खरीद
  • 20 लाख रुपये तक की प्रॉपर्टी डील
  • होटल, रेस्टोरेंट या कार्यक्रमों में 1 लाख रुपये तक खर्च

सरकार का मानना है कि इन बदलावों से प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनेगी।

First Published : March 29, 2026 | 4:01 PM IST