शेयर बाजार

Dollar vs Rupee Today: रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में किया कारोबार

Dollar vs Rupee Today: शुरुआती सौदों के बाद 83.96 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से एक पैसे की गिरावट दर्शाता है।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 12, 2024 | 10:26 AM IST

Dollar vs Rupee Today: रुपये ने सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.95 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.96 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से एक पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को 83.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.22 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 269.65 अंक यानी 0.34 प्रतिशत गिरकर 79,436.26 अंक पर और निफ्टी 74.65 अंक यानी 0.31 प्रतिशत फिसलकर 24,292.85 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 406.72 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

First Published : August 12, 2024 | 10:26 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)