बाजार

Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे की मजबूती के साथ 82.40 प्रति डॉलर पर

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 फीसदी बढ़कर 103.62 पर पहुंच गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 12, 2023 | 10:45 AM IST

Rupee vs Dollar: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी तथा घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 82.40 के स्तर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.45 पर खुला, और फिर अपने पिछले बंद भाव से सात पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.40 पर पहुंच गया। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82.47 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 फीसदी बढ़कर 103.62 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.12 फीसदी गिरकर 73.95 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 308.97 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

First Published : June 12, 2023 | 10:45 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)