बाजार

R&B Denims का धमाका: 2:1 में स्टॉक स्प्लिट का ऐलान, जानें क्या है निवेशकों के लिए रिकॉर्ड डेट

सूरत की दिग्गज डेनिम कंपनी R&B Denims ने 2:1 स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दी है, जिससे छोटे निवेशकों के लिए शेयर खरीदना आसान होगा

Published by
ऋषभ राज   
Last Updated- March 29, 2026 | 4:55 PM IST

टेक्सटाइल सेक्टर से जुड़ी कंपनी R&B Denims के शेयरों में इन दिनों खासा चर्चा है। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट करने का फैसला लिया है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट तय कर दी है। इसकी वजह से निवेशकों की नजर इस स्मॉल कैप टेक्सटाइल स्टॉक पर टिक गई है।

कंपनी के बोर्ड ने 2:1 में स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है और इसके लिए 3 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट फिक्स की है। इस तारीख को जिन शेयरधारकों के नाम कंपनी के रजिस्टर में होंगे, उन्हें फायदा मिलेगा। शेयरों का फेस वैल्यू 2 रुपये से घटाकर 1 रुपये कर दिया जाएगा। यानी हर दो शेयर एक की जगह दो शेयर हो जाएंगे।

13 मार्च को हुई बोर्ट मीटिंग में शेयरधारकों के लिए इस स्प्लिट को मंजूरी दी गई थी। साथ ही अथॉराइज्ड शेयर कैपिटल को 25.5 करोड़ से बढ़ाकर 30 करोड़ रुपये कर दिया गया। कंपनी का कहना है कि उसका मकसद है कि स्प्लिट के बाद शेयर ज्यादा लिक्विड हो जाए और छोटे निवेशक भी आसानी से खरीद सकें।

Also Read: 1720% का मोटा डिविडेंड! TVS होल्डिंग्स का बड़ा धमाका, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Q3 में कंपनी का प्रदर्शन

दिसंबर 2025 में खत्म हुई तिमाही में कंपनी की ऑपरेशंस से आमदनी 19 फीसदी बढ़कर 113 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 95.3 करोड़ थी। लेकिन EBITDA थोड़ी घटी और 11.2 करोड़ से 11 करोड़ रह गई। नेट प्रॉफिट 18 फीसदी कम होकर 8.29 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 10.1 करोड़ था। EPS भी 18 फीसदी घटकर 0.92 रुपये पर आ गया।

क्या करती है कंपनी और मार्केट में क्या है हाल

2010 में शुरू हुई सूरत की यह कंपनी डेनिम फैब्रिक की पूरी वैल्यू चेन संभालती है। सालाना 3 करोड़ मीटर से ज्यादा डेनिम बनाती है। खास बात यह है कि कंपनी 85 इंच तक चौड़े डेनिम पर काम करती है। बड़े ऑर्डर में एक जैसे रंग और छोटे बैच में कस्टम कलर्स दोनों में माहिर है। तरह-तरह की फिनिशिंग भी करती है, जिससे कपड़ा अलग-अलग लुक और फील देता है।

अगर शेयर मार्केट में कंपनी के प्रदर्शन पर गौर करें तो बीते शुक्रवार को BSE पर कंपनी के शेयर 4.94 फीसदी की गिरावट के साथ 68.25 रुपये पर बंद हुए। बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों ने 22.68 फीसदी का उछाल देखा गया है। बीते एक साल, दो साल और पांच साल में कंपनी के शेयरों ने क्रमश: 90.58, 281.86 और 1862.41 रुपये का उछाल देखा गया गया है। कंपनी का मार्केट कैप 614.07 करोड़ रुपये है।

First Published : March 29, 2026 | 4:51 PM IST