facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंदUnited Spirits में खरीदारी का मौका? तीन ब्रोकरेज ने दिया ₹1,515-₹1,676 का टारगेटStock Market Today: GIFT Nifty में 100+ अंकों की तेजी के संकेत, एशियाई बाजारों में खरीदारी; कच्चे तेल में 7% से ज्यादा गिरावट₹12,000 करोड़ जुटाएगी NTPC, बोर्ड ने NCD जारी करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

नए वित्त वर्ष में खास NFO पेश करने को तैयार हैं फंड

Advertisement
Last Updated- April 01, 2023 | 12:47 AM IST
Mutual funds industry adds 8.1 mn new investor accounts in Apr-May FY25, Mutual Fund उद्योग ने अप्रैल-मई में 81 लाख नए निवेशक खाते जोड़े

म्युचुअल फंड (MF) वित्त वर्ष 2023 में सुस्त प्रतिक्रिया के बाद 1 अप्रैल से शुरू हो रहे वित्त वर्ष 2024 के लिए खास तरह की नई फंड पेशकशों (NFO) की तैयारी कर रहे हैं।

एचडीएफसी एमएफ ने तीन एनएफओ की मंजूरियां हासिल करने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) से संपर्क किया। फंड हाउस ने भारत के पहले सॉवरिन ग्रीन बॉन्ड फंड पेश करने की योजना बनाई है। यदि पेश किया गया तो दो टार्गेट मैच्युरिटी फंड (TMF) 2028 और 2033 में परिपक्व होंगे। सॉवरिन ग्रीन बॉन्ड (SGB) पर्यावरण अनुकूल परियोजनाओं में वित्त पोषण बढ़ाने के लिए भारत सरकार की नई पहल हैं। सरकार ने 25 जनवरी, 2023 को पहला एसजीबी जारी किया।

फंड हाउस की प्रेस विज्ञ​प्ति में कहा गया है, ‘एचडीएफसी एमएफ नवीनतम डेट योजना – टार्गेट मैच्युरिटी फंड के साथ वित्त पोषण के नए विकल्प सॉवरिन ग्रीन बॉन्ड पर जोर दे रहा है। इन योजनाओं की पेशकश से एचडीएफसी एमएफ इंडेक्स सॉल्युशंस का दायरा बढ़ेगा, और बड़ी तादाद में निवेशकों को सॉवरिन ग्रीन बॉन्डों में पैसा लगाने तथा पर्यावरण अनुकूल परिवेश की दिशा में योगदान देने में मदद मिलेगी।’इस फंड हाउस की तीसरी प्रस्तावित योजना है एचडीएफसी इमर्जिंग इंडिया अपॉर्चुनिटीज फंड। यह योजना माइक्रो-कैप कंपनियों में निवेश करेगी।

वहीं, मोतीलाल ओसवाल एमएफ और सैमको एमएफ ने भी नई योजनाओं के लिए आवेदन किए हैं। मोतीलाल ओसवाल एमएफ की योजना – एमएससीआई इंडिया वूमेंस लीडर​शिप सलेक्ट 30 इंडेक्स फंड है जो महिलाओं के नेतृत्व वाली कंपनियों में निवेश करेगी। सैमको एमएफ पहला ऐ​क्टिव मोमेंटम फंड पेश करने की दिशा में काम कर रहा है। मोमेंटम फंड ऐसे शेयरों पर दांव लगाता है जो अच्छा प्रदर्शन करते हैं और अल्पाव​धि में उनका प्रदर्शन अच्छा रहने की संभावना होती है। मौजूदा समय में कई फंड हाउस सिर्फ पैसिव मोमेंटम फंडों की ही पेशकश करते हैं।

Advertisement
First Published - April 1, 2023 | 12:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement