बाजार

20 साल बाद सबसे बड़ा कैश रिवॉर्ड, 5 साल में 734% रिटर्न वाला Defence Stock देगा धांसू डिविडेंड

Astra Microwave ने घोषित किया ₹2.20 प्रति शेयर डिविडेंड, 10 सितंबर तय हुई रिकॉर्ड डेट – 20 साल में सबसे बड़ा भुगतान।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- August 18, 2025 | 10:15 AM IST

एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की जानी-मानी कंपनी Astra Microwave Products Ltd ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने निवेशकों को शानदार तोहफ़ा दिया है। कंपनी ने प्रति शेयर ₹2.20 का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है। यह पिछले 20 सालों में सबसे बड़ा पेमेंट है। फेस वैल्यू ₹2 पर यह डिविडेंड 110% के बराबर है।

AGM और रिकॉर्ड डेट तय

कंपनी ने बताया कि उसकी 34वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) 17 सितंबर 2025 को आयोजित होगी। वहीं, डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 10 सितंबर 2025 (बुधवार) तय की गई है। यानी इस दिन जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें यह डिविडेंड मिलेगा।

यह भी पढ़ें: तीन साल में 1060% का रिटर्न! फार्मिंग प्रोडक्ट बनाने वाली यह कंपनी करने जा रही है शेयरों का बंटवारा, रिकॉर्ड डेट तय

डिविडेंड का ट्रैक रिकॉर्ड

Astra Microwave लगातार अपने निवेशकों को फायदा पहुंचाती रही है। 2024 में कंपनी ने ₹2 का डिविडेंड दिया था। 2023 में यह ₹1.60 और 2022 में ₹1.40 प्रति शेयर रहा। लेकिन इस बार ₹2.20 का ऐलान कंपनी के इतिहास में सबसे बड़ी रकम है।

शेयर का प्रदर्शन

स्टॉक मार्केट में भी कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन मजबूत रहा है। 18 अगस्त को सुबह 10 बजे बीएसई पर यह शेयर ₹1012.35 पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन से 0.36% नीचे ऊपर था। पिछले 52 हफ्तों में शेयर का हाई ₹1,195.65 और लो ₹584.20 रहा है।

यह भी पढ़ें: 5 साल में 1,108% का रिटर्न! इस ऑटो स्टॉक ने 295% डिविडेंड देने का किया ऐलान, रिकॉर्ड डेट फिक्स

जबरदस्त रिटर्न

कम समय में भी इस शेयर ने निवेशकों को बढ़िया मुनाफा दिया है। बीते दो हफ्तों में यह 5% से ज्यादा चढ़ा है। एक महीने में करीब 1%, तीन महीने में 9% और छह महीने में 60% की तेजी दर्ज की गई है। लंबी अवधि में देखें तो कंपनी का शेयर 1 साल में 21%, 2 साल में 189%, 3 साल में 265% और 5 साल में 734% उछला है।

First Published : August 18, 2025 | 10:15 AM IST